Hanuman Chalisa

भूल भुलैया 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, दूसरे वीकेंड में भी किया शानदार प्रदर्शन

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (11:30 IST)
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत तथा अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड पर भी धमाल जारी रहा। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 6.52 करोड़ रुपये, शनिवार 11.35 करोड़ रुपये और रविवार को 12.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार के कलेक्शन आईपीएल फाइनल के कारण थोड़े प्रभावित रहे, इसके बावजूद ये कलेक्शन अच्छे माने जाएंगे। दूसरे वीकेंड पर फिल्म 30.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। दस दिनों का कुल कलेक्शन 122.69 करोड़ रुपये हो गया है और फिल्म सुपरहिट हो गई है।  
 
'भूल भुलैया 2' ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 14.11 करोड़ रुपये, शनिवार 18.34 करोड़ रुपये, रविवार 23.51 करोड़ रुपये, सोमवार 10.75 करोड़ रुपये, मंगलवाल 9.56 करोड़ रुपये, बुधवार 8.51 करोड़ रुपये और गुरुवार 7.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन 92.05 करोड़ रुपये रहा। 
 
2022 की 5वीं फिल्म 
2022 में सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह पांचवीं फिल्म है। इसके पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं। इनमें से दो डब फिल्में हैं। 
20 मई को रिलीज 'भूल भुलैया 2' में कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण है। पूरी फिल्म में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। यह एक ऐसी फिल्म है जो पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है इसलिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिल रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख