सुशांत सिंह राजपूत की याद में भूमि पेडनेकर 550 गरीब परिवारों को खिलाएंगी खाना

Webdunia
सोमवार, 29 जून 2020 (17:49 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई सदमे में हैं। फिल्म 'सोनचिड़िया' में सुशांत के साथ काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर भी अपने दोस्‍त को खोने के गम में है। भूमि ने अपने दोस्त सुशांत की याद में 550 गरीब लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है।

 
इस बात की जानकारी खुद भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्‍होंने लिखा, 'मैं अपने प्यारे दोस्त की याद में एकसाथ फाउंडेशन के माध्यम से 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाने की प्रतिज्ञा करती हूं। आइए हम सभी जरूरतमंदों के प्रति करुणा और प्रेम जाहिर करें। अब इसकी पहले से कहीं अधिक जरूरत है।'
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने फैसला किया है कि उनके नाम से 'सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन' बनेगा। एक स्टेटमेंट में उनके परिवार वालों ने बताया कि जहां सुशांत का बचपन बीता, पटना राजीव नगर में, वहां एक मेमोरियल बनाया जाएगा। यहां सुशांत की पर्सनल चीजों को रखा जाएगा, जिसे उनके फैन्स देख सकते हैं। 
 
गौरतलब है कि 14 जून को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। सुशांत की आखिरी फिल्‍म 'दिल बेचारा' जल्द ही ओटीटी प्‍लेटफॉर्म डिज्‍नी-हॉटस्‍टार पर रिलीज होने वाली है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख