Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss 13 : असीम रियाज और हिमांशी खुराना पर भड़के सलमान खान, लगाई जमकर क्लास

हमें फॉलो करें Bigg Boss 13 : असीम रियाज और हिमांशी खुराना पर भड़के सलमान खान, लगाई जमकर क्लास
, रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (13:32 IST)
बिग बॉस 13 का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, शो और भी ज्यादा मजेदार होता चला जा रहा है। आज रात वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड के दौरान सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स का कच्चा-चिट्ठा खोलने वाले है। वहीं वह असीम रियाज और हिमांशी खुराना की क्लास लेते हुए भी दिखेंगे। 
इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शो में हिमांशी खुराना हाल ही में असीम रियाज की कनेक्शन बनकर घर में आई है और शो में दोबारा आने के बाद वह लगातार बाहरी दुनिया की बातें कर रही है। हिमांशी खुराना ने रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते के बारे में जहर उगला था।
 
सलमान खान हिमांशी को कहते है कि बिग बॉस ने प्रतियोगियों को बाहरी दुनिया के बारे में कोई भी खुलासा नहीं करने के लिए आपको कई बार ताना मारा है। हालांकि, आप अभी भी कई चीजों का विस्तार करने के लिए आगे बढ़े हैं। हैरानी की बात है, आप उन चीजों की चर्चा उस व्यक्ति से नहीं कर रहे हैं जो इससे संबंधित है लेकिन अन्य सदस्यों के साथ है। 
 
इसके सलमान खान असीम रियाज की भी खूब क्लास लगाएंगे। सलमान खान असीम रियाज से कहते हैं कि तुम उस लड़की के पीछे पड़े हो जो तुम्हें भाव ही नहीं दे रही है। सलमान खान की बात पर असीम रियाज ने कहते है अब क्या करूं प्यार हो गया तो हो गया। असीम के इस जवाब से सलमान खान काफी गुस्से में आ गए और घर में आकर किक मारने को कहा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू, अमेजन प्राइम की वेब सीरीज में आएंगी नजर