Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss 13 : असीम रियाज के बाद शहनाज गिल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, टीवी पर ढूढेंगी अपना दूल्हा!

हमें फॉलो करें Bigg Boss 13 : असीम रियाज के बाद शहनाज गिल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, टीवी पर ढूढेंगी अपना दूल्हा!
, रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (17:44 IST)
पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहुर शहनाज गिल इन दिनों 'बिग बॉस 13' में सभी का दिल जीत रही हैं। उनकी क्यूटनेस और चुलबुले अंदाज पर सभी फिदा हैं। शहनाज की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में शुमार किया जा रहा है।

शहनाज बिग बॉस 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस ने शहनाज को ना सिर्फ एक नई पहचान दी बल्कि उनके करियर में पंख भी लगाए हैं। खबरें हैं कि शहनाज बिग बॉस के बाद जल्द ही एक नए रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं।
 
webdunia
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 के बाद जल्द ही कलर्स चैनल पर एक नया शो लॉन्च किया जाएगा। इस नए रियलिटी शो में शहनाज अपना दूल्हा ढूंढती हुई नजर आएंगी। 'राखी के स्‍वयंवर' की तर्ज पर इस शो का नाम 'शहनाज गिल की शादी' बताया जा रहा है।
 
बिग बॉस में अभी तक शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की दोस्ती टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। शहनाज शो में कई बार सिद्धार्थ से प्यार का इजहार कर चुकी हैं। पिछले दिनों वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को चेताया था कि शहनाज उनसे प्यार करने लगी हैं। ऐसे में उन्हें चीजों को समझदारी के साथ हैंडल करना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस को लेकर अरशद वारसी ने शेयर किया फनी मीम, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल