क्या इस बार सिर्फ आधे घंटे का होगा Bigg Boss 14 का एपिसोड? चैनल ने बताया सच

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (12:24 IST)
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को होने वाला है। ‘बिग बॉस 14’ का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक ऐसी खबर आई, जिसने फैन्स को मायूस कर ‍दिया। बीते दिनों चर्चा थी कि ‘बिग बॉस’ का एपिसोड इस बार एक घंटे के बजाय सिर्फ आधे घंटे का होगा। अब चैनल के प्रवक्ता ने इस बारे में बयान जारी किया है।

चैनल के प्रवक्ता ने ‘बिग बॉस 14’ को लेकर उड़ने वाली इस खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि शो पहले की तरह ही एक घंटे के लिए टेलीकास्ट किया जाएगा। यह सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं शनिवार औ रविवार को रात 9 बजे दिखाया जाएगा।

बीते दिनों खबरें आई थीं कि आईपीएल के कारण मेकर्स ने शो का समय आधे घंटे करने का फैसला किया है। इसके अलावा एक कारण कोरोना वायरस को भी बताया गया था। कहा जा रहा था कि मेकर्स चाहते हैं घर के सभी मेंबर एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखे और इसके लिए टास्क भी कुछ इस तरह प्लान किया जाएगा।
 

‘बिग बॉस 14’ में सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का नाम कंफर्म किया गया है। उनके अलावा जैस्मिन भसीन, राहुल वैद्य, निशांत मलकानी, करण पटेल, एजाज खान के नाम भी चर्चा में हैं। शो में इस बार एक्स कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख