rashifal-2026

Bigg Boss 15 : अफसाना खान ने की खुद को चाकू से घायल करने की कोशिश, बिग बॉस ने दिखाया बाहर का रास्ता

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:52 IST)
'बिग बॉस 15' के घर में अक्सर सिंगर अफसाना खान का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। अफसाना कई कंटेस्टेंट्स के साथ भिड़ती हुई नजर आ चुकी हैं। बीते एपिसोड में अफसाना खान का बेहद ही उग्र रूप देखने को मिला, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

 
बिग बॉस में वीआईपी जोन में जाने के लिए टास्क हो रहा है। इस दौरान अफसाना खान भड़क जाती हैं। वह सबसे पहले राजीव अदातिया के साथ भिड़ जाती हैं और कहती हैं कि वह उन्हें बदनाम करके छोड़ेंगी। इसके बाद वह जय भानुशाली और शमिता शेट्टी से भिड़ जाती हैं। 
 
अफसाना खान का बिहेवियर देखने के बाद उमर रियाज की टीम ने उन्हें गेम से बाहर किया। जिसके बाद अफसाना अपना आपा खो देती हैं। वह कहती हैं इस घर में कोई भरोसे के लायक नहीं है और वह इस घर में नहीं रहना चाहती हैं। अफसाना खान का रवैया देखकर विशाल कोटियान और प्रतीक सहजपाल काफी घबरा जाते हैं। 
 
अफसाना शमिता और राजीव से लड़ाई के बाद गुस्से में चाकू उठा लेती हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं। उनका ये रवैया उन पर भारी पड जाता है और बिग बॉस अफसाना खान को घर से निकाल देते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर टैरो रीडर रिन्ही सुबेरवाल ने की भविष्यवाणी, बोलीं- एक अहम मोड़ पर हैं...

धर्मेंद्र के हाथों मिला था प्रियंका चोपड़ा को पहला साइनिंग अमाउंट, ही-मैन के निधन पर हुईं भावुक

एमी अवॉर्ड्स 2025 जीतने से चूकी दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला, देखिए विनर्स की लिस्ट

अमीषा पटेल ने बताया अस्पताल में कैसी थी धर्मेंद्र की हालत? 'ही-मैन' संग अपनी आखिरी मुलाकात को किया याद

धर्मेन्द्र और रितिक रोशन का अनोखा रिश्ता: बचपन के पोस्टर से लेकर सर्जरी के बाद पहले फोन तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख