Publish Date: Sun, 30 Jan 2022 (17:37 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jan 2022 (17:40 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' को आज अपना विनर मिल जाएगा। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। सेकेंड फिनाले एपिसोड में बिग बॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट और बिग बॉस के पिछले विनर्स नजर आने वाले हैं।
राखी सावंत और उनके पति रितेश भी नजर आएंगे। फिनाले एपिसोड में राखी और रितेश डांस परफॉर्म भी करने वाले हैं। दोनों ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर किसी की हंसी छूट गई। शो के कुछ प्रोमो वीडियो सामने आए हैं सिमें राखी शो के फॉर्मर विनर्स को चैलेंज देती हैं।
सबसे पहले रुबीना दिलैक और राखी सावंत के बीच डांस चैलेंज हुआ। इनके बाद गौहर खान और राजीव अदातिया के बीच डांस चैलेंज होता है। जिसमें सलमान खान गौहर खान को बेस्ट डांसर बताते है। इसके बाद रितेश और गौतम गुलाटी को पोल डांस करना होता है।
गौतम गुलाटी एक टैलेंटेड एक्टर और डांसर है। ऐसे में रितेश क्या कर सकते थे, लेकिन उन्हें चैलेंज को पूरा करना ही था। रितेश ने पोल डांस किया। लेकिन उनके पोल डांस ने नागिन डांस का रूप ले लिया। उनके इस तरह से जमीन पर लेटकर ठुमकते हुए देख सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
बता दें कि टॉप 5 फाइनलिस्ट में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट का नाम शामिल है। खबरों के अनुसार निशांत भट्ट 10 लाख का ब्रीफकेस लेकर शो से बाहर हो गए है।