Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए कौन है रितिक रोशन के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल?

Advertiesment
hrithik roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते दिनों उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। मीडिया के कैमरे में कैद हुए रितिक इस मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े नजर आए।

 
सोशल मीडिया पर रितिक रोशन और इस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई है। सभी के मन में यह सवाल उठ रहे है कि आखिर यह लड़की है कौन? अब इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान हो चुकी है।
 
खबरों के अनुसार रितिक रोशन के साथ नजर आई लड़की ओटीटी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। इस लड़की का नाम सबा आजाद हैं। सबा म्यूजिशियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं।
 
दिल्ली में पली-बढ़ी सबा ने स्कूलिंग खत्म करने के बाद बतौर थिएटर आर्टिस्ट जर्नी शुरू की थी। सबा ने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्हें पहचान 2011 में आई फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' से मिली। सबा की आखिरी फिल्म थी 'फील्स लाइक इश्क', जो 2021 में रिलीज हुई थी।
 
बता दें कि रितिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ साल 2014 में तलाक हो चुका है। दोनों के दो बच्चे रेहान और रिदान भी है। तलाक के बाद भी रितिक की अपनी एक्स वाइफ के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सालों बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे संजय दत्त और सुनील शेट्टी, कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर