Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या साजिद नाडियाडवाला के बेटे को डेट कर रहीं सई मांजरेकर? एक्ट्रेस ने कही यह बात

हमें फॉलो करें क्या साजिद नाडियाडवाला के बेटे को डेट कर रहीं सई मांजरेकर? एक्ट्रेस ने कही यह बात
, रविवार, 30 जनवरी 2022 (12:15 IST)
सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि सई मांजरेकर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला को डेट कर रही हैं।

 
बीते दिनों सुभान और सई को एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों को कथित तौर पर अक्सर लंच और डिनर डेट पर साथ देखा जाता है। इसके बाद से दोनों की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। अब सई मांजरेकर ने सुभान संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान सई मांजरेकर ने कहा, हम बचपन से सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम एकदूसरे को बचपन से जानते हैं और हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। कोई डेटिंग जैसी चीज नहीं है। हम रिलेशनशिप में नहीं हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
 
सई ने कहा, मैं वास्तव में नहीं जानती कि मैं कैसा महसूस करती हूं। यह थोड़ा अजीब है। स्कूल के समय से ही मेरे बारे में अफवाहें फैलाने वाला कोई नहीं था। लेकिन जब तक मैं, मेरे दोस्त और परिवार सच्चाई जानते हैं, मैं इसके साथ ठीक हूं। वह वर्तमान में अकेली है।
 
बता दें कि सई और सुभान के अफेयर की अटकलें तब लगनी शुरू हुई जब हाल ही में पैपराजी ने दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया तो दोनों ने फोटोग्राफर्स से साथ में फोटो नहीं क्लिक करने की रिक्वेस्ट की। शोबिज में सई मांजरेकर का यह पहला लिंकअप है। इंडस्ट्री में अक्सर सितारों को ऐसी अफवाहों से गुजरना पड़ता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई सामने, हटाया गया वेंटिलेटर सपोर्ट