Bigg Boss 15 : राखी सावंत को धक्का देने पर सलमान खान ने लगाई शमिता शेट्टी की क्लास

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (13:58 IST)
टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं हर 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान किसी न किसी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आ ही जाते हैं।

 
इस बार सलमान खान शमिता शेट्टी को जमकर फटकार लगाते नजर आने वाले हैं। दरअसल, बीते एपिसोड में शमिता शेट्टी ने राखी सावंत को धक्का दे दिया था। इस वॉयलेंस पर बिग बॉस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। लेकिन अब इसको लेकर अब सलमान शमिता की क्लास लगाने वाले हैं।
 
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान 'फेयर' और 'अनफेयर' कंटेस्टेंट्स चुनते नजर आ रहे हैं। वह पूछते हैं, सबसे अनफेयर खिलाड़ी कौन है? इस पर शमिता, राखी सावंत का नाम लेंती है। क्योंकि उन्हें लगता है कि राखी हमेशा देवोलीना भट्टाचार्जी का पक्ष लेती हैं। 
 
इसके बाद सलमान शमिता का नाम लेते हैं और कहते हैं, जिस तरह से आपने राखी को धक्का दिया वह गलत था। आपने उमर रियाज को अग्रेसिव कहा था। आपने भी वही किया, जिसका आप विरोध कर रहे हो। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ लोग हड़पना चाहते हैं विरासत

वॉर 2 ट्रेलर रिव्यू: जब दो टाइटन्स, रितिक और जूनियर NTR टकराते हैं, तो भूचाल आना तय है

सैयारा ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, न्यूकमर्स की फिल्म ने बनाया 175 करोड़ का रिकॉर्ड

एल्विश यादव की शादी कन्फर्म? भारती सिंह ने खोले सारे राज, उदयपुर जाएगी बारात?

सनी देओल के घर पर जब आई थीं ईशा देओल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख