Publish Date: Sat, 08 Jan 2022 (11:50 IST)
Updated Date: Sat, 08 Jan 2022 (11:53 IST)
'बिग बॉस 15' की फिनाले डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। फिनाले से पहले बिग बॉस में एक चौंकाने वाला एविक्शन हो गया है। शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे उमर रियाज बाहर हो गए हैं।
उमर रियाज के शो से बाहर होने पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी हैरान है। यह एविक्शन इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि उमर ने टिकट टू फिनाले जीता था और गेम के वीआईपी मेंबर बन गए थे।
उमर के भाई असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने एक पोस्ट जारी किया है। असीम रियाज ने लिखा- अच्छा खेला उमर रियाज लव यू भाई।'
हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, वे वही करते हैं जो वे करना चाहते हैं… वोट करो या फिर निकाल दो…. या फिर मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर दो… अच्छा खेला उमर।
असिम और हिमांशी के ट्वीट से साफ है कि उमर रियाज घर में फिजिकल होने की वजहसे घर से बेघर हो गए हैं। एक टास्क के दौरान उमर का प्रतीक सहजपाल के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुच गई थी। बिग बॉस ने उमर को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी और नॉमिनेट कर दिया था।
webdunia
Publish Date: Sat, 08 Jan 2022 (11:50 IST)
Updated Date: Sat, 08 Jan 2022 (11:53 IST)