Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 18 के घर में एंट्री करते ही दिग्विजय राठी ने साधा विवियन डीसेना पर निशाना, देखिए प्रोमो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 18 के घर में एंट्री करते ही दिग्विजय राठी ने साधा विवियन डीसेना पर निशाना, देखिए प्रोमो

WD Entertainment Desk

, रविवार, 3 नवंबर 2024 (14:23 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो से अब तक 5 कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो चुका है। वहीं दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी हुई है। 'बिग बॉस 18' के घर में दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने एंट्री की है। दोनों ने घर में आते ही धमाल मचा दिया है। 
 
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में दिग्विजय राठी बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को चुनौती देते दिख रहे हैं। वह विवियन को बिग बॉस का लाडला बताते है। दिग्विजय ने कहा, आप होंगे शो के लाडले, मैं जनता का लाड़ला बनूंगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं प्रोमो में कशिश कपूर कुछ कंटेस्टेंट को न पसंद करने की बात करती दिखीं। वह कहती हैं, मैं सभी को ये बोलना चाहती हूं कि मैं किसी की बकवास नहीं सुनूंगी। अविनाश बहुत बदतमीत है। ईशा भी बहुत ही ज्यादा बेकार लड़की है।
 
अब 'बिग बॉस 18' के घर में दो नए कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद माहौल बिल्कुल बदलने वाला है। वहीं इस रविवार रवि किशन शो को होस्ट करने नजर आने वाले हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द साबरमती रिपोर्ट का गाना राजा राम हुआ रिलीज