सारा खान का बॉयफ्रेंड शांतनु राजे संग हुआ ब्रेकअप, बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट से रचाई थी शादी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (14:11 IST)
Sara Khan Breakup: एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 4' फेम सारा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सारा बीते 4 साल से शांतनु राजे को डेट कर रही हैं। दोनों की जल्द ही शादी करने की खबरें भी सामने आ रही थीं। लेकिन अब यह कपल एक दूसरे से अलग हो गया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shantanu Raje (@shantanu_raje)

सारा खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बॉयफ्रेंड शांतनु राजे के साथ ब्रेकअप की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करके शांतनु से पारस्परिक रूप से अलग होने और अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लेने के बारे में बताया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shantanu Raje (@shantanu_raje)

एक्ट्रेस ने लिखा, आपसी समझ के आधार पर मैंने और मेरे पार्टनर ने अलग होने और अपने-अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ने का फैसला किया है। हम एक-दूसरे के लिए बहुत तारीफ करते हैं और हम अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।
 
ब्रेकअप की घोषणा के बाद सारा खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए। एक में लिखा था 'आगे बढ़ें।' वहीं दूसरे में लिखा था, 'हर चीज ठीक करने लायक नहीं होती।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Khan (@ssarakhan)

बता दें कि जब एक इंटरव्यू में सारा से अपने बॉयफ्रेंड शांतनु राजे संग शादी को लेकर सवाल पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि वे 2023 में शादी करेंगे। शुरुआत में उनके रिश्ते को लेकर उनके परिवारों में कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन बाद में समय के साथ सब कुछ सुलझ गया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Khan (@ssarakhan)

सारा खान को रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' के घर में अली मर्चेंट संग शादी की थी। दोनों ने 2010 में निकाह किया था। हालांकि सारा और अली की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों 2011 में अलग हो गए। 
 
सारा खान टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सीरियल 'सपना बाबुल का... बिदाई' में अपनी भूमिका से लोकप्रियता मिली। सारा खान प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी, जुनून- ऐसी नफ़रत तो कैसा इश्क, ससुराल सिमर का, प्यार तूने क्या किया और एनकाउंटर जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सितारे जमीन पर के एक और सितारे आशीष पेंढसे से मेकर्स ने कराया इंट्रोड्यूस, किशोर कुमार से है खास कनेक्शन

पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनकर Cannes में पहुंचीं भारतीय एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं रुचि गुज्जर

नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में साथ नजर नहीं आएंगे भगवान राम और रावण, जानिए इसके पीछे की वजह

सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ा सारा तेंदुलकर का दिल, एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद हुआ ब्रेकअप!

Cannes 2025 में जाह्नवी कपूर का धमाकेदार डेब्यू, पिंक कॉर्सेट-स्कर्ट पहन रेड कारपेट पर किया वॉक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख