Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शापित बिग बॉस: शेफाली जरीवाला की असमय मौत के बाद उठने लगे सलमान खान के रियलिटी शो पर सवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss house is cursed

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 28 जून 2025 (13:56 IST)
मनोरंजन जगत एक बार फिर शोक की लहर है। 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात 42 वर्ष की उम्र निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। 
 
शेफाली जरीवाला के निधन की दुखद खबर ने उनके प्रशंसकों, परिवार और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। शेफाली के निधन ने 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की 2021 में हुई असामयिक मृत्यु की यादें ताजा कर दी हैं, जिसके बाद कई लोग इस शो को 'शापित' बताने लगे हैं।
 
'कांटा लगा' से बनी थीं सनसनी
शेफाली जरीवाला ने 2002 में रीमिक्स गाना 'कांटा लगा' से रातों-रात प्रसिद्धि हासिल की थी। उनके बोल्ड अंदाज और डांस ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में 'बिजली' का किरदार निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। 
 
'नच बलिए 5' और 'बिग बॉस 13' में शेफाली जरीवाला की बेबाक और जीवंत शख्सियत ने उन्हें और लोकप्रिय बनाया। शेफाली अपने पति, अभिनेता पराग त्यागी के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही थीं, लेकिन अचानक आए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
 
webdunia
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनके पति पराग त्यागी और परिजनों ने उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट को उनकी मृत्यु का कारण बताया गया। शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है, और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शेफाली के निधन का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
 
'बिग बॉस' को लेकर उठे सवाल 
शेफाली के निधन ने 'बिग बॉस 13' के एक और प्रतियोगी, सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर 2021 को कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु की यादें ताजा कर दी हैं। सिद्धार्थ की मृत्यु ने भी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरा झटका दिया था। अब शेफाली के असामयिक निधन ने 'बिग बॉस' के घर को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 
 
webdunia
'बिग बॉस 13' की उनकी सह-प्रतियोगी हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'बिग बॉस की वो जगह मुझे लगता है शापित है। पहले सिद्धार्थ और अब शेफाली... यह दिल तोड़ने वाला है।' हिमांशी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग 'बिग बॉस' को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
 
webdunia
शेफाली के निधन पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। सिंगर मीका सिंह ने लिखा, शेफाली, तुम्हारी मुस्कान और जिंदादिली हमेशा याद रहेगी। यह खबर दिल तोड़ने वाली है। ओम शांति।
 
webdunia
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने ट्वीट किया, शेफाली के जाने से बहुत दुख हुआ। जिंदगी कितनी अनिश्चित है। RIP
 
आखिरी पोस्ट ने तोड़ा दिल 
शेफाली का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदादिली और खुशमिजाजी की झलक दिखाई थी। उनके प्रशंसक इस पोस्ट को देखकर और भी भावुक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #ShefaliJariwala और #RIPSHEFALI ट्रेंड कर रहे हैं, जहां लोग उनकी यादों को साझा कर रहे हैं।
शेफाली के प्रशंसक उनकी अचानक मृत्यु से गहरे सदमे में हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'कांटा लगा गर्ल हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेगी।' एक अन्य ने ट्वीट किया, 'पहले सिद्धार्थ और अब शेफाली... यह बहुत दुखद है। बिग बॉस 13 के प्रशंसकों के लिए यह बड़ा नुकसान है।'
 
webdunia
बिग बॉस में भाग लेने वाले इन कंटेस्टेंट का हो चुका है निधन 
शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ही 'बिग बॉस 7' में नजर आईं प्रत्युषा बनर्जी, 'बिग बॉस 3' कंटेस्टेंट राजू श्रीवास्तव, 'बिग बॉस 14' कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट, 'बिग बॉस 10' कंटेस्टेंट स्वामी ओम और 'बिग बॉस 2' कंटेस्टेंट जेड गुडी का भी निधन हो चुका है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, बेटे की पहली झलक दिखाते हुए नाम किया रिवील