Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss OTT 3 : साई केतन राव ने कबूला शिवांगी खेडकर संग रिश्ता, वेडिंग प्लान का भी किया खुलासा!

हमें फॉलो करें Bigg Boss OTT 3 : साई केतन राव ने कबूला शिवांगी खेडकर संग रिश्ता, वेडिंग प्लान का भी किया खुलासा!

WD Entertainment Desk

, रविवार, 28 जुलाई 2024 (13:12 IST)
Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में अब कुछ ही कंटेस्टेंट बचे हैं। इस बार शो में कई यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक्टर्स ने एंट्री की है। इनमें से एक एक्टर साई केतन राव भी है। शो में कई कंटेस्टेंट से सई का झगड़ा देखने को मिला है। 
 
'बिग बॉस ओटीटी 3' में मौजूद साई केतन राव को उनकी कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर ने काफी सपोर्ट किया है। वहीं अब साई केतन राव ने शिवांगी खेडकर संग अपने पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने अपना वेडिंग प्लान भी बताया है। 
हालिया एपिसोड़ में अनिल कपूर ने साई केतन राव के साथ मस्ती-मजाक किया और शिवांगी खेडकर के साथ उनके कथित रिश्ते के बारे में उन्हें चिढ़ाया। उन्होंने साई को उनके व शिवांगी के गले में पहनी जाने वाली रिंग चेन के बारे में भी चिढ़ाया। इसके बाद अनिल कपूर ने सीधे साई से उनके व शिवांगी के रिश्ते के बारे में पूछा।
 
अनिल कपूर ने साई से पूछा कि क्या उनके गले की रिंग जल्द ही किसी की उंगली पर होगी। इसपर साई ने पूरे दिल से सहमति जताई और कहा कि बहुत संभावना है कि यह जल्द ही हो जाएगा। 
 
साई केतन राव और शिवांगी खेडकर का रोमांस पहली बार टीवी शो 'मेहंदी है रचने वाली' के सेट पर शुरू हुआ था। वे जल्द ही करीबी दोस्त बन गए और फैंस ने उन्हें पसंद करना शुरू कर दिया। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सबसे अच्छे दोस्त के रूप में टैग किया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमन्ना भाटिया ने अपने जन्मदिन पर 5 डिग्री के ठंडे तापमान में शूट किया था आज की रात गाना