Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज को एक साल पूरा, दिल्ली बॉय के रूप में रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने जीता सभी का दिल

हमें फॉलो करें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज को एक साल पूरा, दिल्ली बॉय के रूप में रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने जीता सभी का दिल

WD Entertainment Desk

, रविवार, 28 जुलाई 2024 (11:26 IST)
One year of the film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। इस फिल्म को अभी भी इसके शानदार परफॉर्मेंसेस और जबरदस्त कहानी के लिए सराहा जाता है। फिल्म को मिली तारीफों का मुख्य कारण रणवीर सिंह का बेहतरीन परफॉर्मेंस है। 
 
फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार ने दिल्ली बॉय और परफेक्ट हीरो के रूप में नए माइल स्टोन सेट किए हैं, जिन्होंने सामाजिक बाधाओं को तोड़ा है। यादगार डायलॉग्स से लेकर हर सीन में शानदार मौजूदगी तक, हम फिल्म के 1 साल पूरे होने पर हमारे आइडियल हीरो, रॉकी रंधावा को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
 
करिश्माई रॉकी रंधावा के रूप में रणवीर सिंह ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है। रॉकी की लाइवली पर्सनालिटी और सच्चे इरादे उसे रोमांस जॉनर में एक अनोखा किरदार बनाते हैं। रणवीर सिंह के रोल के लिए उनकी कमिटमेट उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन में दिखाई देती है, जो इंटेंस फिटनेस रूटीन से हासिल हुई है, और किरदार को रीयल बनाती है। उनका किरदार चार्म के साथ गहराई के मिश्रण से बना हुआ है, जो रॉकी को आकर्षक और रिलेट करने वाला बनाता है।  
 
webdunia
हाल ही में, रणवीर सिंह को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया। कहना होगा की उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण पहचान मिलने के काबिल है। दिलचस्प बात ये है कि सिंह ने फिल्म के गाने 'ढिंडोरा बाजे रे' के लिए कथक सीखा। ऐसे में इस प्रयास को लोगों ने बहुत पसंद किया, और उनकी इस परफॉर्मेंस ने सभी से प्यार, तारीफें ही नहीं पाई बल्कि उन्हें गर्व भी महसूस करवाया। 
 
इंस्टाग्राम पर किए गए एक AMA में रणवीर सिंह ने बताया था कि इस डांस फॉर्म में मास्टर करना उनके मसल मास की वजह से मुश्किल था। लेकिन जरूरी ग्रेस हासिल करने के लिए उन्हें लगभग एक महीने का समय लगा। इस बारे में उन्होंने कहा था, 'इसमें लगभग एक महीने का समय लगा। उस समय मेरा मसल मास बहुत ज्यादा था, इसलिए डांस फॉर्म में जरूरी सुंदरता हासिल करना मुश्किल था।'
 
webdunia
अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और आत्मविश्वास के साथ ऑब्जेक्टिफाइड होने से लेकर आलिया भट्ट के साथ रणवीर की खूबसूरत केमिस्ट्री तक, गली बॉय की सफलता के बाद फिर से इस फिल्म के साथ नजर आई। इस तरह से रणवीर ने अपनी फिल्मोग्राफी में इस नए नाम के साथ सच में सभी को अपना दीवाना बना लिया। रणवीर और आलिया की एक्टिंग फिल्म की सफलता की अहम वजह है, जिससे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मॉडर्न सिनेमा का एक यादगार और प्रतिष्ठित हिस्सा बन गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस हीरो के चक्कर में बर्बाद हुआ था आयशा जुल्का का करियर!