Publish Date: Fri, 20 Aug 2021 (15:19 IST)
Updated Date: Fri, 20 Aug 2021 (15:21 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में करण नाथ ने भी एंट्री मारी है। शो में करण जौहर खूब धमाल मचा रहे हैं।
वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने करण नाथ को सपोर्ट किया है। माधुरी दीक्षित ने करण को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है।
माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, बिग बॉस ओटीटी डेब्यू के लिए करण नाथ को शुभकामनाएं। बता दें कि करण नाथ रिक्कू राकेश नाथ के बेटे हैं। राकेश नाथ 90 के दशक में टॉप मोस्ट कास्टिंग डायरेक्टर थे और लंबे समय तक माधुरी दीक्षित के मैनेजर रहे।
खबरों के अनुसार बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में करण नाथ ने बताया था कि माधुरी उनके परिवार का ही हिस्सा है और बचपन से ही उन्हें उनका सपोर्ट मिलता रहा है।
करण नाथ ने 2001 में फिल्म पागलपन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ये दिल आशिकाना, श्श्श्श…, एलओसी कारगिल जैसी कई फिल्मों में नजर आए।