Hanuman Chalisa

इस रोड को बिमल रॉय के नाम से जाना जाएगा

Webdunia
बॉलीवुड मुंबई के हर कोने में बसा है। मुंबई के एक खास इलाके में कई सेलेब्रिटी का घर और कुछ खास जगहें हैं, अब यहां एक सड़क का नाम जाने माने फिल्मकार के नाम पर रख दिया गया है। लीजेंड निर्देशक और निर्माता बिमल रॉय और उनकी बेहतरीन फिल्मों का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही स्थान है। अब उनके काम का सम्मान, बांद्रा स्थित एक रोड का नाम रॉय के नाम पर करके किया जा रहा है। 

 
इस सड़क का उद्घाटन राजनेता और प्रसिद्ध अभिनेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त ने 8 जनवरी को किया था, जो रॉय की 51वीं पुण्यतिथि थी। स रास्ते का साइन बोर्ड अभिनेता जॉन अब्राहम के भाई एलन ने डिजाइन किया है। अपने पिता को मिल रहे इस सम्मान से खुश, बिमल रॉय के बेटे, जो माउंट मेरी रोड के पास रहते हैं, ने याद किया कि उनके पिता मुंबई के इस इलाके में 1954 में आए थे। 
 
जॉय ने यह भी बताया कि यह उनकी जिंदगी का एक बेहद खास समय था क्योंकि इसी साल उन्होंने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'दो बीघा जमीन' पर काम करना शुरू किया था। रॉय परिवार उनके नाम पर एक रोड करवाने के लिए कई सालों से प्रयासरत रहा है। जब सुनील दत्त एमपी थे तब से इसकी कोशिशें जारी थीं और आखिरकार उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है। ये सभी इस सपने के पूरा होने पर बहुत अधिक खुश हैं। 
 
बिमल रॉय बॉलीवुड के जाने माने हस्तियों में शुमार हैं। उन्हें दिलीप कुमार अभिनीत देवदास, मधुमती, काबुलीवाला, बंदिनी और अन्य कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनन्या पांडे-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 1 मिनट लंबे लिपलॉक को किया ट्रिम

दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक के. राजन का निधन, 84 साल की उम्र में की आत्महत्या

30 लोगों ने घेरा, ड्राइवर-चौकीदार को पीटा, रवीना टंडन ने दो साल पहले हुई घटना पर तोड़ी चुप्पी

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक: इन एक्ट्रेसेस ने अपने धमाकेदार डेब्यू से बॉलीवुड में मचाया तहलका

यूट्यूबर अनुराग डोभाल का 'साम्राज्य' हुआ खाली, आर्थिक तंगी की वजह से बेचना पड़ा 10 करोड़ का बाइक कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख