'पठान' से पर्दे पर वापसी करने जा रहे शाहरुख खान, ठुकरा चुके हैं इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:09 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' के जरिए पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। लेकिन बॉलीवुड के अन्य कलाकारों की तरह किंग खान ने भी कई फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में वह फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आइए आपको बताते हैं वो फिल्में जिन्हें करने से शाहरुख खान ने इंकार कर दिया था।

 
कहो ना प्यार है-
राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कहो ना प्यार है' ब्लॉकबस्टर हुई थी। पहले यह फिल्म शाहरुख को ऑफर हुई थी। लेकिन वो उस समय वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। बाद में राकेश ने इसी फिल्म से अपने बेटे रितिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया और वो बॉलीवुड में रातों-रात छा गए।
 
लगान-
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'लगान' भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पहले यह फिल्म आशुतोष ने शाहरुख को ऑफर की थी। शाहरुख के मना करने के बाद यह फिल्म आमिर खान को ऑफर हुई और उन्होंने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया।
 
मुन्ना भाई MMBS-
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुन्ना भाई MMBS' न केवल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी, बल्कि लोगों के दिलों में बस गई। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा चाहते थे कि मुन्नाभाई का किरदार शाहरुख करें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में मुन्नाभाई का किरदार संजय दत्त ने निभाया।

जोधा अकबर-
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित 'जोधा अकबर' दूसरी फिल्म थी, जिसे शाहरुख ने करने से मना कर दिया था। दरअसल, शाहरुख को फिल्म के शूटिंग लोकेशन पसंद नहीं थे। बाद में इस फिल्म में रितिक रोशन ने काम किया। इस फिल्म में रितिक के अलावा ऐश्वर्या राय, सोनू सूद और पूनम सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

थ्री इडियट्स-
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'थ्री इडियट्स' की पहले शाहरुख को ऑफर की थी, लेकिन वो व्यस्त होने की वजह से इसमें काम नहीं कर पाए। बाद में यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की गई और उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस फिल्म में आमिर के अलावा शरमन जोशी, करीना कपूर और आर माधवन मुख्य भूमिकाओ नजर आए।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इब्राहिम अली खान की फिल्म सरजमीन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बाप-बेटे के बीच दिखेगी जबरदस्त जंग

द ट्रेटर्स की विनर बनने के बाद भावुक हुईं उर्फी जावेद, बोलीं- ये सफर आसान नहीं था...

F1 द मूवी रिव्यू: रफ्तार, रोमांच और एड्रेनालाईन से भरा हुआ, मर्दाना रोलरकोस्टर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की एक्ट्रेस की याचिका

घर में मृत पाए गए किल बिल फेम एक्टर माइलक मैडसेन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई जान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख