एक्टर रतन चोपड़ा का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (13:35 IST)
Photo : Twitter
बॉलीवुड एक्टर रतन चोपड़ा का कैंसर के चलते निधन हो गया है। उनका निधन पंजाब के मलेरकोटला में शुक्रवार को हुआ। रतन चोपड़ा की बेटी अनीता ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रतन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।

 
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'मोम की गुड़िया' में रतन चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस तनुज के साथ नजर आए थे।
 
रतन के परिवार से जुड़े सूत्र की मानें तो उन्होंने 10 दिन पहले बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र, अक्षय कुमार और सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि उन्हें किसी की मदद नहीं मिली। वे अपने आखिरी दिनों में पैसों के अभाव में रहे। वे अपने एरिया के लोकल गुरूद्वारे और मंदिरों से मिलने वाले खाने पर गुजारा कर रहे थे।
 
बताया जाता है कि रतन चोपड़ा का असली नाम अब्दुल जब्बार खान था और 'मोम की गुड़िया' फिल्म करने के बाद उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर मिले थे। इनमें लोफर, आया सावन झूम के और जुगनू पॉपुलर फिल्में शामिल हैं। लेकिन उन्होंने इन सभी फिल्मों के लिए मना कर दिया था। बाद में पूछे जाने के बाद उन्होंने बताया कि उनके परिवार को इस बात का पता नहीं है कि वो फिल्मों में काम करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख