मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे वरुण धवन!

Webdunia
रविवार, 12 जून 2016 (20:40 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
लगभग 4 वर्ष पहले मेजर ध्यानचंद के बेटे ने हॉकी के इस जादूगर पर फिल्म बनाने के अधिकार निर्माता पूजा शेट्टी और आरती शेट्टी को बेचे थे, लेकिन अभी तक ध्यानचंद पर बनने वाली फिल्म पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
 
बीच में निर्माता ने शाहरुख खान से इस प्रोजेक्ट के बारे में विचार किया था, लेकिन बात बन नहीं पाई। इसके बाद शेट्टी बहनें इस प्रोजेक्ट को धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर के पास लेकर गईं। करण जौहर ने जब इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना तो वे इसे बनाने के लिए तैयार हो गए। करण ने इस प्रोजेक्ट पर तुरंत काम करना शुरू कर दिया।
 
चर्चा है कि करण, ध्यानचंद के किरदार में रणबीर कपूर को लेना चाह रहे थे लेकिन रणबीर के हाथ में कई और प्रोजेक्ट भी हैं इसलिए उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद करण ने वरुण धवन से संपर्क किया। वरुण ने प्रोजेक्ट में काफी रुचि दिखाई। हीरो फाइनल होने के बाद करण ने फॉक्स स्टार स्टूडियो से संपर्क किया, वे भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। (वार्ता) 

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख