Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Border 2 Box Office: सनी देओल की फिल्म ने मचाया तहलका, 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Advertiesment
Border 2 box office collection
1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री कर ली है। तीन दिनों में फिल्म की घरेलू कमाई 121 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक मानी जा रही है। फिल्म की कमाई में लगभग 49.32 प्रतिशत की तेज़ उछाल दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच बॉर्डर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
 

तीन दिन की कमाई का पूरा हिसाब

बॉर्डर 2 ने शुक्रवार को 32.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 40.59 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि रविवार को इसमें और तेज़ उछाल देखने को मिला और फिल्म का अनुमानित कलेक्शन 50 से 54 करोड़ रुपये रहा है। 
 
इस तरह पहले तीन दिनों में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 122 से 124 करोड़ रुपये हो चुकी है, जिससे यह 2026 की सबसे तेज़ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है।
 

धुरंधर को दी मात 

इतना ही नहीं, बॉर्डर 2 ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी मात दे दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर ने अपने पहले वीकेंड में 103 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि बॉर्डर 2 इससे काफी आगे निकल चुकी है।
 

वर्ड ऑफ माउथ से मिला बड़ा फायदा

बॉर्डर 2 को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 26.46 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस रन को और मजबूती मिली है।
 
मास सर्किट्स में फिल्म का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और कई सिनेमाघरों में हाउसफुल जैसे हालात देखने को मिले हैं। शहरी इलाकों में भी शुक्रवार दोपहर के बाद अच्छी ग्रोथ दिखी, जबकि शनिवार को फुटफॉल में और ज़्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 

मुंबई सर्किट में भी दिखा ज़ोरदार उछाल

मुंबई सिटी और सबअर्ब्स जैसे बड़े मार्केट में भी बॉर्डर 2 की पकड़ मज़बूत होती दिख रही है। जहां शुक्रवार को कलेक्शन सामान्य रहा था, वहीं शनिवार को यहां से शानदार ग्रोथ देखने को मिली। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले दिनों में फिल्म कई और बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
 
कुल मिलाकर, बॉर्डर 2 न सिर्फ 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है, बल्कि सनी देओल के करियर में भी यह एक और मेगा ब्लॉकबस्टर के रूप में दर्ज होती नज़र आ रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोहेल खान संग होती थी लड़ाइयां, खान परिवार देता था सीमा सजदेह का साथ, 24 साल बाद तलाक पर बोलीं एक्स वाइफ