Festival Posters

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'सुई धागा' और 'पटाखा' का पहला दिन?

Webdunia
28 सितम्बर को दो प्रमुख फिल्मों का प्रदर्शन रहा। यश राज फिल्म्स की 'सुई धागा' और विशाल भारद्वाज की 'पटाखा'। इस बात की पूरी आशंका थी कि दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग नहीं लगेगी। 
 
सुई धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं, लेकिन जिस तरह का लुक और कहानी फिल्म की है, वैसी कहानी और लुक उनके फैंस पसंद नहीं करते हैं। सुई धागा को भारत में 2500 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया और पहले दिन फिल्म ने 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ALSO READ: परिणीति चोपड़ा का हॉट फोटोशूट

यह कलेक्शन उम्मीद से कम हैं। हालांकि एशिया कप के फाइनल के कारण शाम और रात के कलेक्शन प्रभावित हुए, वरना संभव था कि पहले दिन फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेती। 
 
दूसरे दिन से कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि ज्यादातर दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित है क्योंकि रिलीज होने के पूर्व लगभग सारी लागत विभिन्न राइट्स को बेच कर वसूल हो चुकी है। देखना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन कितना उछाल लेते हैं। 
 
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के तो हाल बेहाल है। 875 स्क्रीन्स में इसे प्रदर्शित किया गया है। उम्मीद थी कि एक से दो करोड़ रुपये के बीच यह फिल्म पहले दिन कलेक्शन करेगी, लेकिन फिल्म महज 90 लाख रुपये ही जुटा पाई। 
 
हालत तो यह थी कि पहले दिन कुछ सिनेमाघरों में दर्शकों के अभाव में शो कैंसल करने की खबरें भी आई हैं। आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन सुधरेगा, इस बात की उम्मीद बहुत कम है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख