Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Box Office : अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का मिशन है 250 करोड़!

हमें फॉलो करें Box Office : अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का मिशन है 250 करोड़!
, बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (06:21 IST)
कहां तो अक्षय कुमार 200 करोड़ के क्लब में एंट्री पाने के लिए तरस रहे थे और अब उन्होंने 200 करोड़ के ऊपर कलेक्शन करने वाली फिल्मों की हैटट्रिक दे दी है।

2019 में अक्षय की मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर दोहरा शतक लगाया और अक्षय को अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंचाया। ऐसा सुनहरा दौर अक्षय ने पहले नहीं देखा था और अब अक्षय इसका भरपूर दोहन करना चाहते हैं। 

webdunia

 
मार्च 24 को अक्षय की सूर्यवंशी फिल्म रिलीज हो रही है। लंबे समय बाद अक्षय एक मसाला फिल्म में दिखेंगे जिसे निर्देशित किया है मसाला फिल्म बनाने में माहिर रोहित शेट्टी ने।

अक्षय और रोहित का कॉम्बिनेशन ही धमाकेदार है। फिल्म न केवल मल्टीप्लेक्स में बल्कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी जोरदार प्रदर्शन कर सकती है। 

webdunia

 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार अक्षय चाहते हैं कि उनकी यह फिल्म अब 250 करोड़ का आंकड़ा पार करे। रोहित का साथ पाकर अक्षय यह कमाल कर सकते हैं। 
 
मजेदार बात तो यह है कि रोहित की किसी भी फिल्म ने अब तक 250 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। सिम्बा उनकी सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है जिसने 240.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यदि सूर्यवंशी 250 के पार निकल जाती है तो न केवल अक्षय की बल्कि रोहित की भी सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। 
 
इसीलिए फिल्म की रिलीज डेट 27 मार्च बदल कर 24 मार्च कर दी गई है ताकि न केवल लंबे वीकेंड का फायदा मिले, बल्कि कुछ छुट्टियों का भी लाभ मिले। अक्षय-रोहित का मिशन 250 कामयाब हो पाता है या नहीं, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टाइलिश चश्मों पर फिदा हुए अमिताभ बच्चन, बोले- इनके पीछे मेरी उम्र छिप जाती है