कनाडा के सिंगर शुभनीत सिंह को भारी पड़ा भारत का विवादित नक्शा शेयर करना, भारत का कॉन्सर्ट हुआ रद्द

WD Entertainment Desk
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (15:46 IST)
Singer Shubneet Singh Controversy: कनाडा निवासी पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ विवादों में घिर गए हैं। शुभ पर भारत-कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है। सिंगर ने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद भारत में होने वाल शुभनीत का कॉन्सर्ट कर कर दिया गया है।
 
बोट-स्पीकर कंपनी सिंगर शुभ का कॉन्सर्ट 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में करवाने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। बोट ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द करने की सूचना बाकायदा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी है। 
 
कंपनी ने लिखा, म्यूजिक कम्युनिटी के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इस साल की शुरुआत में गायक शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो कंपनी ने अपनी स्पॉन्सरशिप वापस लेने का फैसला किया।
 
उन्होंने लिखा, भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें। 
 
बता दें कि सिंगर शुभनीत ने भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था। इसमें भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू कश्मीर को हटाकर अपने रैडिकल होने का प्रमाण दिया था। इसके बाद से सिंगर का नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा।
 
सिंगर शुभनीत सिंह का जन्म 1997 में पंजाब में हुआ था। वह कनाडा में रहते हैं। शुभनीत के गाने भारत में काफी पॉपुलर है। कई सेलेब्स सिंगर को फॉलो करते हैं। हालांकि अब क्रिकेटर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शुभनीत को अनफॉलो कर दिया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्विंकल खन्ना को पिता राजेश खन्ना ने क्यों दी थी एक साथ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह?

फादर्स डे पर देखें पिता-संतान के रिश्ते को बयां करने वाली बॉलीवुड की ये फिल्में

फिल्म कन्नप्पा का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, भगवान शिव के रूप में दिखे अक्षय कुमार

अहमदाबाद विमान हादसे पर अपने रिएक्शन से रीमा शेख हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने बताया उनकी बहन भी एयर इंडिया में हैं क्रू मेंबर

नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फिल्म थंडेल का होने जा रहा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, इस दिन सोनी मैक्स पर होगी टेलीकास्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख