Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 24 मई 2024 (15:18 IST)
Photo Credit : Twitter
Cannes Film Festival 2024: कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में दुनियाभर के फिल्म मेकर्स अपनी फिल्में लेकर पहुंचे हुए हैं। कई बड़ी फिल्मों का प्रीमियर इस फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। इसी बीच 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, एफटीआईआई की एक शॉर्ट फिल्म ने कान में अवॉर्ड अपने नाम किया है। 
 
एफटीआईआई की दूसरी बार किसी शॉट फिल्म ने कान में पुरस्कार जीता है। चिदानंद एस नाइक की फिल्म 'सनफ्लॉवर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने सबसे बेहतरीन शॉट स्टोरी के लिए 'ला सिनेफ का' पहला पुरस्कार जीता है, जो भारत के लिए एक बहुत बड़ी जीत है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Festival de Cannes (@festivaldecannes)

एफटीआईआई के छात्र चिदानंद एस नाइक की फिल्म 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने इस अवॉर्ड के लिए 17 फिल्मों को हराया। ये फिल्में ग्लोबली 555 फिल्म स्कूलों से 2,263 सबमिशन के विशाल पूल में से चुनी गई 18 फिल्मों में से थीं।
 
अपनी फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में मिले इस सम्मान की खुशी व्यक्त करते हुए चिदानंद ने कहा, हमारे पास केवल चार दिन ही थे। मुझे ये कहा गया था कि मुझे ये फिल्म नहीं बनानी चाहिए। यह कर्नाटक की लोककथाओं पर आधारित फिल्म है। ये वो कहानियां हैं, जिन्हें सुनकर हम बड़े हुए है। मैं इस आइडिया को बचपन से ही अपने साथ लेकर चल रहा था।
 
चिदानंद एस नाइक की फिल्म 'सनफ्लॉवर वेयर द फर्स्ट वन्स टू' की कहानी कन्नड़ में रहने वाले लोगों की कहानियों पर आधारित है। फिल्म में एक बूढ़ी महिला के बारे में बताया गया है, जो एक मुर्गी चुरा लेती है और अपने पूरे गांव का भविष्य अंधकार में धकेल देती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख