Dharma Sangrah

‍महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, लगा यह आरोप

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (12:09 IST)
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-निर्देशक महेश मांजरेकर कानूनी पंचड़े में फंस गए हैं। महेश मांजरेकर के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उन पर मराठी फिल्म के कुछ अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है।
 
अदालत ने मामले की जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं। खबरों के मुताबिक महेश मांजरेकर के खिलाफ सेक्शन 292, 34, पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 और 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म नाय वरण भात लोणचा कोन नाय कोंचा 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर काफी हंगामा मचा था और मुंबई की अदालतों में इसके खिलाफ शिकायतें और याचिका दायर हुई थीं।
 
मुंबई की एक एनजीओ भारतीय स्त्री शक्ति की अध्यक्ष सीमा देशपांडे ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि फिल्म में कम उम्र के बच्चों को उनकी आंटी के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। साथ ही बच्चों के साथ हिंसा के दृश्य भी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

मोना सिंह ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के सेट से शाहरुख खान को कर दिया था बाहर, बताया किस्सा

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- फोटो लो और तमीज में रहो...

नीली साड़ी पहन सोशल मीडिया पर छाईं हसीना, जानिए कौन हैं गिरिजा ओक?

120 बहादुर का रोमांटिक गाना 'नैना रा लोभी' हुआ रिलीज, फरहान अख्तर-राशि खन्ना की दिखी खास केमिस्ट्री

बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख