Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 (16:02 IST)
Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 (16:09 IST)
भारत से ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजी गई गुजराती फिल्म 'छेलो शो', जिसे 'लास्ट फिल्म शो' के नाम से भी हिंदी में रिलीज किया जा रहा है, 14 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है। रिलीज के पहले ही फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है।
इस फिल्म के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का मात्र 10 साल की उम्र में निधन हो गया। राहुल को ल्यूकेमिया था और अहमदाबाद के एक अस्पताल में 9 अक्टूबर को उसका निधन हो गया। इससे उसके हप्पा गांव के निवासी बेहद दु:खी हो गए और उन्होंने एक शोक सभा भी रखी।
राहुल के पिता रामू के अनुसार उनका बेटा बेहद खुश था कि उसकी अभिनीत फिल्म रिलीज होने वाली है। वह कहता भी था कि 14 अक्टूबर के बाद हमारी जिंदगी बदल जाएगी, लेकिन फिल्म के प्रदर्शित होने के पहले ही वह चला गया। गौरतलब है कि राहुल के पिता एक रिक्शा ड्राइवर हैं।