Hanuman Chalisa

टोरबाज में संजय दत्त की हीरोइन होंगी चित्रांगदा सिंह

Webdunia
कहा जाता है कि चित्रांगदा सिंह ने तलाक इसीलिए लिया था कि बॉलीवुड में अपने करियर पर ध्यान दे सके, लेकिन उनका करियर ठहरा हुआ है। बतौर हीरोइन उनकी अंतिम फिल्म आई, मी और मैं 2013 में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद वे शॉर्ट फिल्म 'किर्चियां' में दिखाई दीं। इसके अलावा तमिल फिल्म अंजान और हिंदी फिल्म गब्बर इज़ बैक में आइटम सांग करती नजर आईं। कहने का मतलब यह है कि तीन वर्षों में चित्रांगदा को एक भी फिल्म बतौर हीरोइन नहीं मिली। ऐसा लगता है कि मानो बॉलीवुड ने उन्हें भूला ही दिया हो। 


 
ऐसे समय दोस्त ही मदद के लिए आगे आते हैं। निर्देशक गिरीश मलिक अभिनेत्री चित्रांगदा के दोस्त हैं। संजय दत्त को लेकर गिरीश एक फिल्म की योजना बना रहे हैं जिसका नाम है 'टोरबाज'। जेल से छूटने के बाद संजय दत्त को लेकर कई फिल्म घोषित हुईं, लेकिन अब तक एक भी शुरू नहीं हो पाई। 
 
अब यह फाइनल हुआ है कि 'टोरबाज' के जरिये संजय की वापसी होगी। गिरीश इस फिल्म की हीरोइन के रूप में चित्रांगदा के नाम पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने संजय से भी बात की है और संजय को चित्रांगदा के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। चित्रांगदा का नाम लगभग तय हो गया है। 
 
'टोरबाज' के जरिये निश्चित रूप से चित्रांगदा के करियर में गति आएगी, फिलहाल तो यह ठहरा हुआ है। 
 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग अनबन की खबरों पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग इतने वेल्ले हैं कि...

ब्लैक स्विमसूट में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज, पूल में लगाई आग

सेना का सपना टूटने से लेकर 'पद्मश्री' तक, जानें आर माधवन के अनसुने किस्से

सुमन कल्याणपुर: वह आवाज़ जिसे लोग लता समझते रहे, लेकिन जिसकी अपनी एक अलग दुनिया थी

लता मंगेशकर से मैं 4-5 बार मिली, लेकिन ऐसा लगता था जैसे अरसे बाद दो सहेलियां मिल रही हों: सुमन कल्याणपुर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख