कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों के लिए अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, गिफ्ट किए 1200 स्मार्ट बैंड

Webdunia
रविवार, 2 अगस्त 2020 (12:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हमेशा से ही जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते रहते हैं। कोरोना संकट की इस घड़ी में भी अक्षय ने दिल खोलकर मदद की है। इसी कड़ी में अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड गिफ्ट किए हैं।

 
अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम बीर सिंह से मिलकर उन्हें ये 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड दिए हैं, ताकि कोरोनावायरस के कहर के बीच फ्रंटलाइन पर काम करते हुए पुलिसकर्मी उसके लक्षणों को पहचान कर महामारी से बच सकें। उनके साथ इस दौरान महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर आदित्य ठाकरे भी थे।
 
आदित्य ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अक्षय जी ने हमेशा हमारे राष्ट्र के सशस्त्र बलों, विभिन्न राज्यों में पुलिस का समर्थन किया है। हमारे कोविड योद्धाओं की चिंता के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं और हमने इनमें से कुछ ट्रैकर्स को बीएमसी को प्रयोग के लिए देने के बारे में भी चर्चा की।
 
अक्षय का कहना है कि ये बैंड पुलिसवालों को अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद करेंगे। स्मार्ट रिस्टबैंड की मदद से पुलिसकर्मी अपने शरीर का तापमान, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट नाप सकेंगे।
 
इसके अलावा इन बैंड्स में पल्समीटर और ऑक्सीमीटर भी लगा हुआ है, जिसकी सहायता से कोविड-19 के शुरुआती लक्षणों के बारे में भी पता चल जाता है। इससे पहले मई के महीने में भी अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को 1000 और नासिक पुलिस को 500 स्मार्ट रिस्टबैंड गिफ्ट किए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुपर डांसर चैप्टर 5 में लौटेगा 90 के दशक का जादू, करिश्मा कपूर बनेंगी खास मेहमान

ट्रांसपेरेंट टॉप में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

देसी एक्शन, दमदार इमोशंस और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट, अनुराग कश्यप की निशांची का ट्रेलर हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख