Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना वायरस : रितिक रोशन ने एनजीओ से मिलाया हाथ, 1 लाख से ज्यादा लोगों को खिलाएंगे खाना

हमें फॉलो करें कोरोना वायरस : रितिक रोशन ने एनजीओ से मिलाया हाथ, 1 लाख से ज्यादा लोगों को खिलाएंगे खाना
, बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (19:55 IST)
कोरोना वायरस से जंग लडने के लिए बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। कोई पीएम केयर्स फंड में तो कोई सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन दे रहा है। वहीं कई सितारों ने एनजीओ के साथ मिलकर गरीबों की मदद का भी फैसला लिया है। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने भी एक एनजीओ से हाथ मिलाया है जो वृद्धों और मजदूरों की मदद करता है।

 
रितिक ने इस एनजीओ के साथ मिलकर 1 लाख से ज्यादा जरुरतमंद लोगों को खाना बाटने का ऐलान किया है। रितिक रोशन की इस पहल को लेकर एनजीओ की ओर से कहा गया, हमें साझा करने में खुशी हो रही है, हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार रितिक रोशन का नाम जुड़ गया है। मिलकर अब हम वृद्धाश्रम, दिहाड़ी मजदूर और भारत भर में निम्न आय वर्ग के लोगों को 1.2 लाख पौष्टिक पके हुए भोजन की सुविधा प्रदान करेंगे, जब तक काम की दिनचर्या सामान्य नहीं हो जाती है।
 
webdunia
उन्होंने आगे लिखा, हम सुपरस्टार रितिक रोशन द्वारा राहत प्रदान करने में उनकी तत्काल मदद और ज़रूरत के इस समय में सभी भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण में सहायता करने के लिए उनके आभारी हैं। आपके इस भाव के लिए हम तह दिल से धन्यवाद करते हैं। 
 
webdunia
वहीं, इसके जवाब में रितिक ने लिखा, मैं आपको यह सुनिश्चित करने की शक्ति देता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी असली सुपरहीरो हैं।
 
बता दें एनजीओ अक्षय पात्र कमजोर समुदायों, जैसे प्रवासी मजदूरों और बेघर लोगों को खाना प्रदान करके सरकार के प्रयासों का समर्थन कर रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘गेंदा फूल’ कॉपीराइट विवाद: बादशाह से 5 लाख रुपए मिलने के बाद रतन कहार बोले- पैसा ही सब कुछ नहीं...