Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौटीं सिंगर कनिका कपूर, छठी जांच रिपोर्ट भी आई नेगेटिव

हमें फॉलो करें कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौटीं सिंगर कनिका कपूर, छठी जांच रिपोर्ट भी आई नेगेटिव
, सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (10:48 IST)
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। कनिका कोरोना वायरस से जंग जीत कर घर लौट आई हैं। कनिका के पहले चारों टेस्ट उनके पॉजिटिव आए थे। लेकिन शनिवार को हुआ पांचवां टेस्ट निगेटिव आया था। अब खबर आ रही है कि उनका छठा टेस्ट भी निगेटिव आया है और उनके अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कनिका कपूर को 20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है। डॉक्टर्स की सलाह पर कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारनटीन में रहना पड़ेगा।
 
बता दें, कनिका कपूर के जब कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी तो सभी सकते में आ गए थे। कनिका पर आरोप था कि वे विदेश से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए वहां से भाग निकली थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपार्टमेंट में मिला कोरोना पॉजिटिव शख्स, सोसायटी सील