Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Coronavirus Lockdown : बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर लौटीं एक्स वाइफ सुजैन खान, एक्टर ने इमोशनल पोस्ट लिखा कहा शुक्रिया

हमें फॉलो करें Coronavirus Lockdown : बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर लौटीं एक्स वाइफ सुजैन खान, एक्टर ने इमोशनल पोस्ट लिखा कहा शुक्रिया
, बुधवार, 25 मार्च 2020 (17:06 IST)
रितिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक हार्दिक पोस्ट साझा किया है, जो अपने बच्चों के लिए अस्थायी रूप से अपने घर लौट आई है ताकि वे इस अनिश्चित समय में अपने माता-पिता में से किसी से दूर न हों, जब देश के इस कठिन समय में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।

 
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को अप्रैल के मध्य तक लागू किया गया है। जहां दुनिया एक साथ इस स्थिति से लड़ रही है, वहीं रितिक रोशन और सुजैन ने उन माता-पिता के लिए एक बहुत ही प्रेरक मिसाल कायम की है जो अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं।
 
रितिक और सुजैन दोनों एक डॉटिंग माता-पिता के रूप में अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं। रितिक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा, ऐसे समय में अपने बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना, यह मेरे लिए एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुज़र रहा है।

गहरी अनिश्चितता और कई महीनों के लिए सामाजिक दूरी और संभावित लॉकडाउन की संभावना के रूप में दुनिया को एक साथ आते देखना वाकई में दिल छू लेने वाला वक़्त है। जबकि दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि यह उन माता-पिता के लिए एक आइडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते है। 
उन्होंने लिखा, अपने बच्चों पर दूसरे पैरेंट के अधिकार का उल्लंघन किए बिना उनके करीब कैसे रखें जो अपने बच्चों के साथ रहने का समान अधिकारी है। यह प्यारी सुजैन (मेरी पूर्व पत्नी) की एक तस्वीर है, जिन्होंने अपने घर से अस्थायी रूप से बाहर आने का निर्णय लिया है ताकि हमारे दोनों बच्चें हम में से किसी से भी डिस्कनेक्ट महसूस न करें। सह-पालन के हमारे सफ़र में इतना समर्थन और समझ रखने के लिए सुजैन आपका शुक्रिया।

हमारे बच्चे वह कहानी बताएंगे जो हम उनके लिए बनाएंगे। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए, हम सभी खुले दिल से प्यार, सहानुभूति, साहस, शक्ति व्यक्त करने का अपना तरीका ढूंढ निकालेंगे।
 
सचमुच, यह पोस्ट उन कई लोगों के लिए एक प्रेरणा का प्रतीक है, जो हर रोज़ अपनी लड़ाई जीत रहे है लेकिन उनकी पूर्व पत्नी के लिए इस आभारी पोस्ट में ऋतिक के शब्दों ने हमारे दिलों को छू लिया है जो उनके बीच समझ और सम्मान के महान स्तर को दर्शाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' को रुके प्रोडक्शन के कारण फिर से किया जाएगा प्रसारित