कोरोना वायरस : हेल्थ वर्कर्स के लिए होटल देने के बाद अब 45 हजार लोगों को खाना खिलाएंगे सोनू सूद

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (15:55 IST)
पूरी दुनिया को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस की महामारी के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सेलिब्रिटी फंड जुटाने से लेकर फ्रंटलाइन पर हेल्थकेयर वर्कर्स को सहायता प्रदान करने तक अपनी क्षमता के हिसाब योगदान दे रहे हैं।

 
एक्टर सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले ही अपने जुहू के होटल को हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए सौंप दिया था। और अब उन्होंने जुहू स्थित होटल की पेशकश करने के बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है। सोनू ने अपने दिवंगत पिता, शक्ति सागर सूद के नाम पर पहल शुरू की है। 

ALSO READ: कोरोना वायरस : सलमान खान ने ट्रकों ‍में भरकर मजदूरों के लिए भेजा भाना, दोस्त बाबा सिद्दीकी ने कही यह बात
 
इसके तहत मुंबई में 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिलाया जाएगा। सोनू की इस स्कीम का नाम शक्ति आनंदनम है। अभिनेता को लगता है कि लोगों की मदद करना और उन्हें खिलाना बेहद जरूरी है क्योंकि यह समय की जरूरत है और दुख की बात यह है कि कितने लोगों के पास भोजन नहीं है।
 
सोनू सूद ने एक बयान में कहा, अभी हम सभी कोरोना वायरस के खिलाफ इस कठिन समय में एक साथ हैं। हममें से कुछ लोगों को भोजन और आश्रय की सुविधा है, लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कई दिनों से भोजन नहीं किया है। 
 
यह समय उनके लिए वास्तव में मुश्किल है। इन लोगों की मदद करने के लिए, मैंने अपने पिता के नाम पर एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है, जिसे शक्ति अन्नदानम कहा जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद करने में सक्षम हो पाऊं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली

मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख