Biodata Maker

Coronavirus: जॉन अब्राहम ने किया खुलासा, बताया- डोनेशन करने के बाद भी क्यों नहीं की इसकी घोषणा

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (15:37 IST)
जॉन अब्राहम उन एक्टर्स में से एक हैं, जो सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही सुर्खियों में रहते हैं। जॉन अपनी प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। कोरोना संकट के बीच जहां कई सेलेब्स अपने डोनेशन को लेकर खबरों में हैं, वहां जॉन अब्राहम के डोनेशन की खबर सामने नहीं आई है। अब, जॉन से खुद बताया कि आखिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डोनेशन की घोषणा क्यों नहीं की।

‘मुंबई सागा’ एक्टर ने कहा कि जिन्होंने भी ऐसा किया है, वे अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि उनके जैसे लोग किसी भी तरीके से इसे पब्लिक नहीं करेंगे।

जॉन ने आगे बताया कि इंडस्ट्री के एक शख्स ने उनसे कहा कि यह गुडविल बनाने का समय है और यह एक गलत बात है। उन्होंने कहा कि हर कोई अभी संकट की स्थिति का सामना कर रहा है और यह गुडविल बनाने का समय नहीं है। साथ ही एक्टर ने यह भी कहा कि वे लोग भी गलत नहीं है, जो अपने डोनेशन का ऐलान कर रहे हैं, लेकिन बस उन्होंने नहीं किया है।
 

वहीं, लॉकडाउन को लेकर जॉन ने कहा कि अभी साल के आखिर तक ही सब नॉर्मल हो पाएगा और यह नए तरीके का नॉर्मल होगा। बता दें, जॉन अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं और घर के खाने का मजा ले रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल जॉन अब्राहम की दो फिल्में - अटैक और सत्यमेव जयते 2 - रिलीज होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख