Hanuman Chalisa

दंगल... गैर अंग्रेजी फिल्मों की कमाई में विश्व में पांचवें नंबर पर

Webdunia
आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' ने आय के नए कीर्तिमान रच दिए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद जब फिल्म को चीन में प्रदर्शित कर दिया तो वहां पर भी फिल्म ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। अब फिल्म ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। 
 
फोर्ब्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 301 मिलियन डॉलर है, जिसमें से चीन से 179.8 मिलियन डॉलर्स और भारत से 84.4 मिलियन डॉलर्स का कलेक्शन हुआ है।  

ALSO READ: दंगल : फिल्म समीक्षा
 
गैर अंग्रेजी फिल्मों की बात की जाए तो दंगल से ज्यादा कलेक्शन करने वाली चार फिल्में हैं। चीन की 'द मर्मेड' (533 मिलियन डॉलर्स), फ्रांस की 'द इनटचेबल्स (427 मिलियन डॉलर्स), चीन की 'मोंस्टर हंट (386 मिलियन डॉलर्स) और जापान की 'योर नेम' (354 मिलियन डॉलर्स) ही भारत की 'दंगल' से आगे है। यानी गैर अंग्रेजी फिल्मों की वर्ल्ड वाइड कामयाब फिल्मों में दंगल का नंबर पांच है और यह बहुत बड़ी बात है। 
 
महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महावीर अपनी बेटियों को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाता है और उन्हें वर्ल्ड क्लास रेसलर्स बनाता है। फिल्म में आमिर खान ने महावीर का किरदार निभाया है और नितेश तिवारी ने फिल्म को निर्देशित किया है। 
 
फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा और आम दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख