Biodata Maker

दीपिका की 'भगवा बिकिनी' का विरोध करने वालों को प्रकाश राज ने कहा- घिनौना... कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (16:17 IST)
पठान के गाने 'बेशर्म रंग' ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दीपिका पादुकोण का बोल्ड अंदाज फैंस दीवाने हो गए, लेकिन जल्द ही इस गाने के विरोध में भी स्वर उठने लगे।
 
कुछ ने दीपिका की 'भगवा बिकिनी' पर आपत्ति ले ली और एक मंत्री ने दीपिका के परिधान पर सवाल उठाए। इंदौर में 'पठान' के हीरो शाहरुख खान के पुतले जलाए गए और पठान फिल्म की बहिष्कार की अपील जारी हो गई। 
 
पायल रोहतगी ने दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि यह गलत है और रंग को टारगेट नहीं करना चाहिए। अब जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस विवाद पर ट्वीट किया है। 
 
उन्होंने दो ट्वीट किए। पहले में लिखा- घिनौना... कब तक बर्दाश्त करना होगा। दूसरे में लिखा- बेशर्म... जब भगवा कपड़े पहने हुआ व्यक्ति बलात्कारी को हार पहनाता है... हेट स्पीच भाषण देता है... भगवा पहने स्वामी बच्चियों का बलात्कार करते हैं... लेकिन ये फिल्म में किसी की ड्रेस नहीं हो सकती? इंदौर में शाहरुख खान के पुतले जलाए जा रहे है और पठान पर प्रतिबंध लगाने को कह रहे हैं।
 
प्रकाश राज ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर बैन और बहिष्कार करने वालों को करारा जवाब दिया है। उम्मीद है कि अब बॉलीवुड के अन्य लोग भी इस मामले में अपनी आवाज उठाएंगे। 
 
पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। 

सम्बंधित जानकारी

120 बहादुर में स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने दिखाया असली जज़्बा, निभाए सबेदार राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह के किरदार

SRK ने किया 'शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल' का आगाज, बोले- मैं कौन हूं, कौन नहीं… मायने नहीं रखता

प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ की तस्वीर लीक करने पर मीडिया पोर्टल पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- किसी क्रिमनल से कम नहीं...

सुशांत सिह राजपूत की मौत को लेकर बहन श्वेता सिंह का दावा, बोलीं- दो लोगों ने किया मर्डर...

बाहुबली: द एपिक की रिलीज के बाद प्रशांत नील ने की राजामौली की तारीफ, बोले- पूरी पीढ़ी के लिए सपने देखने के लिए धन्यवाद

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख