Hanuman Chalisa

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी दीपिका छा गईं

Webdunia
आमतौर पर भारतीय कलाकारों को हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा लंबी भूमिका नहीं मिलती। कई कलाकारों ने महत्वहीन भूमिकाएं भी इसलिए निभाई क्योंकि हॉलीवुड फिल्म में वे काम कर अपनी ख्याति को बढ़ाना चाहते थे। हाल ही में प्रदर्शित फिल्म xXx- रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज में दीपिका पादुकोण नजर आईं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है और इसमें विन डीज़ल जैसा सितारा भी है। दीपिका की भूमिका फिल्म में बड़ी और महत्वपूर्ण है। वे विन की हीरोइन के रूप में नजर आईं। 


 
यह दीपिका की लोकप्रियता ही थी कि फिल्म को भारत में एक सप्ताह पहले प्रदर्शित किया गया। साथ ही विन फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत आए। इस फिल्म ने दीपिका के लिए ग्लोबल सिनेमा के दरवाजे खोल दिए। दीपिका को इस फिल्म के लिए सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं।  
 
ट्रेड एक्सपर्ट अमूल मोहन कहते हैं 'हॉलीवुड फिल्मों में यह दीपिका की बेहतरीन शुरुआत है। आप जानते हैं कि ऐसा बहुत कम होता है कि कोई कलाकार हॉलीवुड में जाकर इतना समय खर्च करे और इतनी बढ़िया भूमिका उसे निभाने को मिले। बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी महत्वपूर्ण होते हैं। दीपिका यह फिल्म शनिवार को रिलीज हुई और इसके कलेक्शन नई हिंदी फिल्मों से ज्यादा रहे हैं। हॉलीवुड में रिलीज होने से एक सप्ताह पहले भारतीय दर्शकों को यह फिल्म देखने को मिली है और यह बड़ी बात है। यूएस, कनाडा, यूके में फिल्म को रिलीज हो जाने दीजिए, फिर देखिए दीपिका की लोकप्रियता कितनी बढ़ जाएगी। यह दीपिका का ही कमाल है कि विन फिल्म को प्रमोट करने भारत आए और शानदार प्रीमियर आयोजित किया गया। दीपिका ने एक एक्टर के रूप में अपना कद ऊंचा कर लिया है।'  

Show comments

बॉलीवुड हलचल

किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट आई सामने, कपिल शर्मा की दुल्हनें बनेंगी ये हसीनाएं

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

आलिया भट्ट से माधुरी दीक्षित तक, पिंक साड़ियों में इन एक्ट्रेस का दिखा सदाबहार स्टाइल, देखिए तस्वीरें

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

राम चरण दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी उपासना कामिनेनी ने गोदभराई की वीडियो शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख