Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रेडिशनल लुक में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें हुईं वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्रेडिशनल लुक में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें हुईं वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुछ देर तक उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की। उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब दिखे। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें छाई हुई हैं।


इस दौरान दीपिका ट्रैडिशनल लुक में नजर आईं। दीपिका हैवी एम्ब्रॉयडरी की गोल्डन साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंचीं थी। उन्होंने अपने लुक को बड़े इयररिंग्स और टाइट हेयर के साथ कम्पलीट किया था।
 
इस परिधान में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह पारंपरिक लुक चार चांद लगा रहा था।
बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए दीपिका जब पहुंचीं तो पंडाल में मौजूद भीड़ में फंस गईं। उनके बॉडीगार्ड को उन्हें दर्शन कराने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे शादी के बाद मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट विक्रांत मैसी होंगे। 
 
छपाक के अलावा दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी के रोल में दिखेंगी। दीपिका हाल ही में रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म का लंदन शेड्यूल खत्म कर लौटी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिकिनी पहन विराट कोहली संग समंदर किनारे एंजॉय कर रही हैं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रही यह तस्वीर