Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 (14:33 IST)
Updated Date: Thu, 08 Dec 2022 (14:38 IST)
निर्देशक रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों अपडेट आई थी कि इस फिल्म का नाम 'सिंघम अगेन' होगा। यह फिल्म भी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह एक्शन से भरपूर होगी।
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर टफ पुलिसवाले बाजीराव सिंघम के अवतार में नजर आएंगे। अब इस फिल्म में एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भी एंट्री हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गई हैं।
दीपिका पादुकोण के 'सिंघम अगेन' में एंट्री का ऐलान रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' के गाने 'करंट लगा रे' के लॉन्च इवेंट के मौके पर किया है। रोहित शेट्टी ने कहा कि ये बात सब जानते हैं कि मैं अगली फिल्म जो बनाने जा रहा हूं उसका नाम है 'सिंघम अगेन'। मुझसे सब पूछते रहते हैं कि मैं अपनी फिल्मों में लेडी सिंघम कभी इंट्रोड्यूस करनेवाला हूं।
रोहित ने कहा, मैं आज आप लोगों को बता देता हूं कि 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के तौर पर नजर आएंगी। दीपिका मेरे कॉप यूनिवर्स की बॉम्ब हैं। हम अगले साल इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
बता दें कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी शामिल हैं। सिंघम फ्रेंचाइजी में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आते हैं। वहीं सिम्बा में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें