Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण की 'महाभारत' होगी इस उपन्यास से प्रेरित, मेकर्स ने खरीदे राइट्स!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepika Padukone
, सोमवार, 11 नवंबर 2019 (11:16 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म पद्मावत थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाढ़े थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने रणवीर सिंह से शादी के लिए कुछ वक्त का ब्रेक लिया था और अब वह एक बार फिर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस बात की घोषणा हुई थी कि दीपिका एक एपिक पीरियड ड्रामा में काम करेंगी, जो महाभारत पर आधारित है। 
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण द्रोपदी का किरदार निभाती नजर आएंगी। दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही है। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म को कई पार्ट्स में बनाया जाएगा और इसका पहला पार्ट 2021 में दिवाली पर रिलीज होगा।
 
webdunia
दीपिका की ये महाभारत, द्रौपदी के परिप्रेक्ष्य में बनाई जाएगी। यानि कि पूरी कहानी, द्रौपदी के इर्द गिर्द घूमेगी। अब खबर है कि ये फिल्म, चित्रा बनर्जी दिवाकरूनी कि अंग्रेजी किताब 'द पैलेस ऑफ इल्यूजन्स' पर आधारित है।
 
ये किताब द्रौपदी को मद्देनजर रखते हुए महाभारत की कहानी बताती है। बताया जा रहा है कि महाभारत के मेकर्स ने इस नॉवेल के राइट्स को खरीदा है। इस नॉवेल से ही फिल्म की कहानी को लिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह ने दोहराया कपिल देव का फेमस 'नटराज शॉट', तस्वीर वायरल