'धड़कन जिंदगी की' की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता बोलीं- हमेशा दिल की सुननी चाहिए, क्योंकि...

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (17:50 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन हमेशा से ही अपनी रोचक कहानियों और दमदार किरदारों के साथ ज़िंदगी के सभी क्षेत्रों की महिलाओं को सलाम करता रहा है। आगामी शो 'धड़कन जिंदगी की' डॉ. दीपिका के सफर की एक प्रेरक कहानी दिखाएगा।

 
डॉ. दीपिका एक आत्मनिर्भर महिला हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने परिवार से लेकर समाज और अपने काम करने की जगह पर पुरुषवादी सोच को चुनौती देती हैं! डॉ दीपिका के पक्के इरादों वाले दमदार किरदार को साकार कर रहीं हैं लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस अदिति गुप्ता। 
 
एक प्रभावशाली किरदार के साथ टेलीविजन पर वापसी करने को लेकर उत्साहित अदिति गुप्ता ने कहा, डॉ. दीपिका एक सरल और महत्वाकांक्षी महिला हैं, जो अपने सपनों को नहीं छोड़ती और अपने जीवन और करियर में रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जाकर आगे कदम बढ़ाती हैं। मैं उसके जीत के जज़्बे और दृढ़ निश्चय से व्यक्तिगत रूप से जुड़ी हूं। 
 
उन्होंने कहा, दीपिका का किरदार बड़े शानदार ढंग से एक प्रगतिशील महिला को परिभाषित करता है जो वास्तव में हमारे समाज में कई लोगों के लिए प्रेरणा हो सकती है। साथ ही, एक डॉक्टर की भूमिका निभाना जो पृथ्वी पर भगवान का अवतार हैं, वास्तव में एक सम्मान की बात है क्योंकि वे विशेष रूप से पिछले एक साल में सच्चे नायक रहे हैं। उम्मीद है कि दर्शक इसका मजा लेंगे और धड़कन जिंदगी की को अपना प्यार और समर्थन देंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख