Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आधी रात को बासी रोटी खाने को मजबूर धर्मेंद्र! हालत देख फैंस को सताई चिंता

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं

हमें फॉलो करें आधी रात को बासी रोटी खाने को मजबूर धर्मेंद्र! हालत देख फैंस को सताई चिंता

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (16:44 IST)
Dharmendra Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में सक्रिय है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी अपडेट देते रहते हैं। 
 
हाल ही में धर्मेंद्र ने आधी रात को अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र की हालत देखकर फैंस को उनपर दया आने लगी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि वह आधी रात को बासी रोटी खाने के लिए मजबूर है। 
 
webdunia
धर्मेद्र ने देर रात 3:52 पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में धर्मेंद्र काफी थके हुए लग रहे है। उनके बाल बिखरे हुए हैं। उनके हाथ में एक थाली है जिसमें रोटी रखी हुई है। 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'आधी रात हो गई...नींद आती नहीं..भूख लग जाती है। बासी रोटी और मक्खन खा रहा हूं। यह टेस्टी है।' इसके साथ उन्होंने एक लॉफिंग इमोजी भी बनाई है। 
 
धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस को एक्टर के स्वास्थय की चिंता सताने लगी है। हालांकि धर्मेंद्र ने कुछ ही समय बाद यह पोस्ट डिलीट भी कर दी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एंटरटेनर नंबर वन थे मनमोहन देसाई, 24 साल की उम्र में रखा था‍ निर्देशन के क्षेत्र में कदम