Hanuman Chalisa

धमाका... धूम 4 में होगा सुपरहिट फिल्म देने वाला ये स्टार!

Webdunia
किसी भी फिल्म की ओपनिंग दर्शाती है कि स्टार कितना बड़ा है। जिस तरह से टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है उससे सभी चकित हैं। पहले दिन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी बस की बात नहीं है। फिल्म ने न केवल वीकेंड बल्कि वीकडेज़ में भी धमाकेदार बिजनेस किया है। 
 
इस फिल्म के बाद अचानक टाइगर श्रॉफ का कद बढ़ गया है और उनमें स्टार बनने की संभावना नजर आने लगी है। टाइगर श्रॉफ को साइन करने के लिए होड़ मच गई है, लेकिन वे सोच समझ कर ही फिल्म साइन करना चाहते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, रेम्बो और रितिक के साथ वाली अनाम फिल्म उनके हाथ में है। पहले वे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 शुरू करेंगे। 
 
बॉलीवुड के एक सूत्र ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ के नाम पर 'धूम 4' के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। धूम सीरिज स्टंट्स और स्टाइल के लिए जानी जाती है और इसमें टाइगर फिट बैठते हैं। हालांकि धूम एक बड़ी सीरिज है जिसमें स्टार से लेकर बजट तक सभी बड़ा होता है। टाइगर का वो लेवल तो नहीं है, लेकिन वो ज्यादा पीछे भी नहीं हैं। 
 
सूत्र ने बताया 'धूम 4 में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अभिषेक और उदय चोपड़ा की छुट्टी हो जाएगी। इनके जगह नए कलाकारों को लिया जाएगा। टाइगर श्रॉफ के साथ एक और स्टार रखा जाएगा जिससे फिल्म का वजन बढ़ जाएगा। बागी 2 की सफलता के बाद ही टाइगर का नाम धूम 4 के मेकर्स के दिमाग में आया है।' 
 
फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा 'धूम 4' को बेहतरीन एक्शन मूवी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस फिल्म का बजट भी 200 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। 
 
धूम सीरिज में अब तक धूम (2004), धूम 2 (2006) और धूम 3 (2013) बन चुकी है। इस सीरिज की तीनों फिल्में सफल रही थीं। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में रितिक रोशन और धूम 3 में आमिर खान ने लीड रोल निभाए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख