कोरोना वायरस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की मुहिम ‘Rise For All’ के साथ जुड़ीं दीया मिर्जा

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (18:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र के ‘राइज फॉर ऑल’ मुहिम का हिस्सा बन गई हैं। यह एक वैश्विक वकालत की पहल है, जो दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस महामारी से सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए बनाई गई है। दीया यूएन रेस्पॉन्स एंड रिकवरी ट्रस्ट फंड के लिए वित्त पोषण की दिशा में काम करेंगी।

मिर्जा के साथ इस मुहिम में नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग, इथियोपिया की राष्ट्रपति साहले-वर्क जेवडे और मेलिंडा गेट्स समेत 9 अन्य प्रभावशाली महिलाएं भी शामिल हैं। मिर्जा ने बताया कि कुछ और पावरफुल महिलाएं भी जल्द इस मुहिम से जुड़ सकती हैं।
 

एक्ट्रेस ने कहा कि वे पेरिस समझौते और सतत विकास लक्ष्यों का पालन करते हुए न केवल अधिक स्थायी दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करेंगे, बल्कि बेहतर नागरिक बनने के लिए तरीके भी खोजेंगे।

दीया मिर्जा 2017 से भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत और सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की विशेष दूत के रूप में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

39 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'गोपी बहू' जिया मानेक, वरुण जैन संग किया भूत शुद्धि विवाह

प्राइम वीडियो ने मिलाया मैडॉक फिल्म्स संग हाथ, 8 फिल्मों की नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील का किया ऐलान

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

मेगास्टार चिरंजीवी का एडवांस बर्थडे गिफ्ट, विश्‍वम्भरा की पहली झलक इतने बजे होने जा रही रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख