दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, सायरा बानो ने दी सेहत की जानकारी

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (11:04 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनके सेहत की जानकारी दी है।

 
सायरा बानो ने बताया कि 98 वर्षीय दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं। सायरा बानो ने कहा कि दिलीप कुमार साहब तेजी से ठीक हो रहे हैं और रविवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
 
दिलीप कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा- 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।'
 
बता दें कि 11 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले दिलीप कुमार ने बीते साल सेलिब्रेट नहीं किया। कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आंखों की गुस्ताखियां का टीजर हुआ रिलीज, विक्रांत मैसी संग रोमांस करती दिखेंगी शनाया कपूर

हेड्स ऑफ स्टेट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा का दिखा एक्शन अवतार

बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने ढाया कहर, समंदर किनारे किलर अंदाज में दिए पोज

दिल धड़कने दो के 10 साल पूरे, एक एक्टर के रूप में रणवीर सिंह को कैसे देखती हैं जोया अख्तर?

66 साल की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस हैं नीना गुप्ता, हॉट तस्वीरों से मचा देती हैं तहलका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख