rashifal-2026

एक्स-मैनेजर दिशा की मौत से सदमे में भारती सिंह, वरुण शर्मा भी हुए भावुक

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (14:59 IST)
सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान ने 10 जून को मुंबई की एक बिल्डिंग से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। दिशा पूर्व में सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा जैसी कई हस्तियों की मैनेजर रह चुकी थीं। वह कॉमेडियन भारती सिंह का काम भी संभालती थीं। दिशा के सुसाइड की खबर ने सभी को चौंका दिया। इंडस्ट्री के लोग दिशा की मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

 
कॉमेडियन भारती सिंह भी दिशा की मौत से सदमे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिशा को श्रद्धांजलि दी है। दिशा सालियान भारती सिंह की भी मैनेजर रह चुकी हैं। 
 
अपनी इंस्टा स्‍टोरी पर भारती सिंह ने दिशा की एक तस्वीर साझा करते हुए रोने वाले इमोजी शेयर किए हैं। ‍भारती ने लिखा, मेरे पास शब्द नहीं है। रेस्ट इन पीस दिशा। उन्‍होंने इस तस्वीर पर RIP भी लिखा है।
 
एक्टर वरुण शर्मा ने भी दिशा की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने दिशा के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, मेरे पास शब्‍द नहीं है। निशब्‍द, विश्‍वास नहीं होता। बहुत सारी यादें हैं। इतने प्यारे व्यक्ति और एक प्यारे दोस्त। आपने हमेशा एक मुस्‍कान बिखेरी है। हम आपको बहुत याद करेंगे। आपके परिवार के लिए प्रार्थना और शक्ति। मुझे विश्‍वास नहीं हो रहा है कि आप अब हमारे साथ नहीं हैं। आप बहुत जल्‍दी चली गईं।
 
वहीं, सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, यह एक विनाशकारी खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। आपकी आत्मा को शांति मिले। 
 
खबरों के अनुसार दिशा इस समय वरुण शर्मा की मैनेजर थीं। वह एक साल से उनके साथ थीं। वह बंटी सचदेवा कॉर्नरस्टोन के साथ काम कर रही थीं। इसके अलावा दिशा कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, रिया चक्रवर्ती की भी मैनेजर रह चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का खुलासा: रोमांटिक सीन देखते ही गिन्नी को हुई जलन, कपिल बोले- हाथ कांप रहे थे

रणवीर सिंह की धुरंधर: कहानी, स्टारकास्ट, बजट और हर खास बात, 3 घंटे 30 मिनट का धमाका

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी इतिहास में रचा कीर्तिमान, पूरे किए 5000 एपिसोड

मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर फरहान अख्तर ने भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

विपुल अमृतलाल शाह ने लॉन्च किया नया म्यूजिक लेबल, सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज हुआ पहला गाना ‘शुभारंभ’

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख