दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (10:44 IST)
Divyanka Tripathi Accident: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया की पीआर टीम ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
पोस्ट में लिखा है, हमें ये बताते हुए खेद है कि विवेक दहिया का लाइव सेशन पोस्टपोन करना पड़ेगा। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हुआ है। अभी वो मेडिकल केयर में हैं। विवेक अस्पताल में दिव्यांका के साथ है। आपने हमें समझा और सपोर्ट किया इसके हम शुक्रगुजार है। दिव्यांका की जल्द रिकवरी के लिए विश करें। 
 
विवेक दहिया ने इंस्टा स्टोरी में दिव्यांका की एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। इसके साथ लिखा है, दिव्यांका मैम की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जैसा कि अपडेट किया गया है, वह सुरक्षित हाथों में हैं।
 
बता दें कि पिछले साल अगस्त में भी दिव्यांका के दो लिगामेंट के फटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद अब वह एक बार फिर हादसे का शिकार हुई हैं। 
 
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में विद्या का किरदार निभाकर किया था। हालांकि उन्हें पहचान शो 'ये है मोहब्बतें' में डॉक्टर इशिता भल्ला की भूमिका निभाकर मिली थी। दिव्यांका और विवेक दहिया भी 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर ही मिले थे। 
 
इसके बाद दिव्यांका और विवेक की दोस्ती ‍धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों 8 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया हाल ही में एड्रियशम के साथ एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टेलीविजन पर लौटी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मेट्रो... इन दिनों का ट्रेलर रिलीज, 4 अलग-अलग जनरेशन की दिखी अनोखी लव स्टोरी

ब्लैक डीपनेक ड्रेस पहन दिशा पाटनी का सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, देखिए तस्वीरें

रवि दुबे और सरगुन मेहता लेकर आए नया शो चंपा लीला, लीड रोल निभाएंगे संजय मिश्रा

गुरमीत चौधरी के नए घर में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर भागा नौकर, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट

14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, शोएब इब्राहिम में बताया अब कैसी है कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की हालत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख