Publish Date: Thu, 11 May 2023 (15:21 IST)
Updated Date: Thu, 11 May 2023 (15:23 IST)
fake casting scam : 'बिग बॉस 15' फेम और एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। डोनल बिष्ट ने सोशल मीडिया के जरिए फर्जी कास्टिंग का पर्दाफाश करते हुए एक्टिंग की दुनिया में आने की चाह रखने वालों को अलर्ट किया है। डोनल बिष्ट ने बताया कि उन्हें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के नाम पर ऑडिशन के लिए मेल भेजा गया था और स्कैम करने की कोशिश की गई थी।
डोनल बिष्ट ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें मेल भेजे जा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'कोई मुझे लगातार मेल कर रहा है, मुझे विश्वास है कि एक फर्जी धर्मा प्रोडक्शन ईमेल आईडी से। प्लीज इसे देखें, कोई इसके जाल में न फंस जाए।'
डोनल बिष्ट को पिछले कुछ दिनों से फर्जी कॉल और मेल आ रहे थे, जिनसे वह तंग आ चुकी थीं। आखिरकार उन्होंने इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने का फैसला किया।
बता दें कि डोनल बिष्ट टीवी शोज के अलावा वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। डोनल का सपना है कि वह बॉलीवुड में काम कर सकें। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें