अभिषेक-जॉन की फिल्म दोस्ताना का बनेगा सीक्वल, यह होंगे बदलाव

Webdunia
वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी 'दोस्ताना'। प्रोड्यूसर थे करण जौहर और तरुण मनसुखानी ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म ने ठीक-ठाक सफलता हासिल की थी। 
 
इसके बाद से ही 'दोस्ताना' के सीक्वल की चर्चा चल पड़ी। करण जौहर खुद बेहद उत्सुक थे दूसरा भाग बनाने के लिए। ताबड़तोड़ तरुण ने दूसरे भाग की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया। 

ALSO READ: डैनी डेन्जोंगपा ने कहा फिल्म और एक्टिंग को अलविदा!
 
जब उन्होंने स्क्रिप्ट दिखाई तो करण को पसंद नहीं आई। बार-बार बदलाव होते रहे और दस वर्ष गुजर गए। लगा कि अब दोस्ताना का भाग 2 नहीं बनेगा, लेकिन अब करण जौहर को एक आइडिया जम गया है और उसी के आधार पर स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। 
 
कुछ बातें तय हो गई हैं। अभिषेक और जॉन नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह नए कलाकारों को लिया जाएगा। संभवत: एक हीरो के रूप में वरुण धवन को लिया जा सकता है। 
 
प्रियंका चोपड़ा भी नहीं होंगी। एक नई ग्लैमरस हीरोइन को प्रियंका की जगह मिलेगी। यह कोई ए-लिस्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस होगी। तरुण का भी पक्का नहीं है कि वे ही डायरेक्शन की बागडोर संभालेंगे। 
 
फिल्म को 2020 की शुरुआत में रिलीज करने की प्लानिंग है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड दोस्ती : मशहूर हैं ये दोस्त- ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे

फ्रेंडशिप डे : पर्दे पर हमेशा हिट रही हैं दोस्ती पर आधारित फिल्में

मशहूर तमिल अभिनेता-कॉमेडियन मदन बॉब का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

ब्लैक साड़ी में शमा सिकंदर का दिलकश अंदाज, खुले आसमान के नीचे दिए सिजलिंग पोज

घाशीराम कोतवाल के हिंदी रूपांतरण में संजय मिश्रा निभाएंगे नाना फडणवीस का रोल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख